वही कुछ भूमि विवाद के मामलों को त्वरित निस्तारित भी किया गया...कुछ मामलो में विवाद स्थल पर सम्बन्धित लेखपाल व हल्का इंचार्ज को जाने का निर्देश देते हुए कहा वहां पहुंचे दोनों पक्ष को सुनते हुए मामले की सही जानकारी लेते हुए मामले का निस्तारण करें....जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के थाना दिवस पर आने की सुचना पर काफी संख्या में फरियादी थाने पर पहुंचे हुए थे... दोनों अधिकारी समस्याओं को बारी बारी से सुनते हुए मामलों का निस्तारण किया।वहीं समाधान दिवस में रहे उपस्थित- उपजिलाधिकारी कसया- योगेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया- कुन्दन सिंह, कसया थाना प्रभारी निरीक्षक- डॉ0 आशुतोष तिवारी व हल्का लेखपाल सहित राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे...अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुनकर संबंधित विभाग को उसके समाधान के निर्देश दिए। वही कुल 13 मामले आयें जिसमें 10 मामले राजस्व सम्बन्धित हैं। कुल 13 मामलों में 1 का ही मौके पर निस्तारण हो सका....बाकी मामले और उनके समाधान के लिए सम्बन्धित विभाग को जल्द से जल्द मामले के निस्तारण के लिये निर्देशित किया गया .....अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्यायों का जल्द से निपटारा करा दिया जाएगा....समाधान दिवस के संबंध में थाना क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने की भी निर्देश दिए गए।।
0 टिप्पणियाँ