"मेरी मांटी -मेरा देश" कार्यक्रम में मिट्टी संग्रह करते हुए विधायक मनीष रावत

"मेरी मांटी -मेरा देश" कार्यक्रम में मिट्टी संग्रह करते हुए विधायक मनीष रावत 
*साथ में चेयरमैन गंगा राम राजपूत सहित सभासदों सहित
*भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय 
रघुबर दयाल शुक्ल गुरु जी
संवाददाता सिधौली -सीतापुर।
नगर पंचायत सिधौली में मेरी मांटी -मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री सिद्धेश्वर मंदिर सहित नगर के वार्डों में विधायक मनीष रावत, चेयरमैन गंगा राम राजपूत सहित दिग्विजय शुक्ल, रजत त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल, संतोष राजपूत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मिट्टी संग्रह करते हुए आह्वान किया है कि अपने भारत माता को विश्वगुरु बनाना है जिसकी एकता और अखंडता संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का हर भारतीय का कर्तव्य है।
इस अवसर पर श्री सिद्धेश्वर मंदिर में पुजारी रामभरोसे गिरि, उनकी धर्मपत्नी,परितोष त्रिपाठी, अवधेश श्रीवास्तव, सहित अन्य लोगों ने माटी प्रदान करते हुए अपने को गौरवान्वित महसूस किया। इस कार्यक्रम में पुष्कर गुप्ता,मो.रिजवान, सुरेन्द्र सैनी भी साथ में सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ