ट्रामा सेन्टर को चालू कराने की मांग को लेकर सपा नेता ने सौंपा ज्ञापन

 सीतापुर | 
समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष शुभम रस्तोगी ने सीतापुर जनपद में बंद पडे ट्रामा सेन्टर का संचालन सुचारू रूप से चालू कराने को लेकर जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन अतरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने कहा की विगत कई वर्षो से जिला मुख्यालय के समीप करीब दो करोड़ की लागत से ट्रामा सेन्टर सीतापुर का भवन बनकर तैयार है। किन्तु अब तक इस ट्रामा सेन्टर का संचालन सुचारु रूप से चालू नहीं हो सका है जिला अस्पताल के अधिकाश रोगों की ओ०पी०डी० नहीं चल पा रही है। जिला अस्पताल में भी कई चिकित्सकों के पद रिक्त है।
 जिले के अधिकांश सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों व दवाओं का अभाव है। साथ ही प्रशासन को  चेतावनी देते हुए कहा कि अगर माँग पूरी न हुई तो हम समाजवादी कार्यकर्ता 18 सितम्बर को अपने निज निवास से प्रदेश के स्वास्थ मंत्री के आवास तक साईकिल यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर उनके साथ  मोहम्मद समी, राहुल वर्मा, रिंकल जोशी, हसीब अंसारी, सत्यम राठौर, रचित आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ