ब्लाक संसाधन केंद्र पर मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का हुआ आयोजन।

कुशीनगर।
 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य के निर्देशन में बीते मंगलवार को विकास खण्ड हाटा के ब्लाक संसांधन केन्द्र हाटा पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हाटा उदयशंकर राय, शिव कुमार,बलवन्त बहादुर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा की उपस्थिति में मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें कुल 65 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें  डॉ.आखिलेश सिंह नेत्रसर्जन,डॉ पी०एन० सिंह ई०एन०टी०,डॉ. विजय यादव,डॉ. हेमन्त वर्मा फिजिशियन द्वारा45 बच्चों का मेडिकल प्रमाण पत्र बनाया गया। शेष 20 दिव्यांग बच्चों को मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया है। 
उक्त मौके पर स्पेशल एजुकेटर महीश राम त्रिपाठी,इन्द्रसेन पाण्डेय,अरुण मिश्र, मुकेश सिंह,राजन तिवारी,संतोष सिंह,  आदि लोग उपस्थित रहे। अगला कैम्प दिनांक 13 सितम्बर 2023 को  विकास खण्ड सुकरौली में होगा।
दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ