कुशीनगर में एनएच-28 पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

कुशीनगर में एनएच-28 पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

 *कुशीनगर* 

 राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर पकवाइनार के समीप सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब गोरखपुर से कसया की ओर जा रही टाटा नेक्सॉन कार (संख्या UP57BA9969) तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर एक ट्रक से पीछे से बुरी तरह टकरा गई। हालांकि ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
हादसे में कार सवार प्रदीप कुमार (कटया, बिहार), विजय शर्मा (बहादुरपुर, तरयासुजान), आदित्य शर्मा (सुखारी छपरा, कसया), दिव्यांश शर्मा (बहादुरपुर, तरयासुजान) तथा आमोद कुमार (करमैनी, गोपालगंज, बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया भेजा गया।
दुर्घटना में रविंद्र यादव पुत्र शारदा यादव निवासी जंगल नौगांवा गोदरिया व अनिल कुमार पुत्र भानुप्रताप निवासी लक्ष्मीपुर थाना तमकुहीराज की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस रविंद्रनगर धूस भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा अज्ञात वाहन की तलाश के साथ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ