कुशीनगर।
गांवों की उन्नति और विकास से ही देश की उन्नति और विकास निहित है। ऐसे में केन्द्र और प्रदेश भाजपा सरकार गांव की तस्वीर बदलने के लिए विकास कार्यों के लिए सरकारी धन की कोई कमी नहीं है । जिससे गांवों का विकास होने के साथ देश और समाज का उत्थान हो सके।
उक्त बातें फाजिलनगर के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने दुदही विकास खण्ड के ग्राम जंगल सिसवां में अंत्येष्टि स्थल निर्माण का भूमि पूजन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ गांवों के विकास के लिए दृढसंकल्पित हैं। गांव और ग्रामीणों के विकास के लिए सरकार हर घर में शौचालय, सभी जरूरतमंद को मकान ,मुफ्त स्वास्थ्य कार्ड,स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, अमृत सरोवर योजना, अंत्येष्टि स्थल निर्माण आदि कई सरकारी योजना संचालित कर रही है और इस पर भारी मात्रा में सरकारी धनराशि व्यय कर रही है। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर बीडीओ सत्यनारायण कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि ललन गोड़, प्रधान प्रतिनिधि हिमांशु मिश्रा, सचिव तारिक अली, जेई सत्येन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष दीपराज खरवार, युवा भाजपा नेता नवीन ओझा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अंत में प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।
0 टिप्पणियाँ