प्रशासन की कार्यवाही से नगर में देह व्यापार करने वाले दहशत में।
कसया/कुशीनगर।
उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया ने नगर में देह व्यापार के अवैध धंधे पर रोक लगाने को लेकर मिल रही शिकायतों पर आधा दर्जन ठिकानों पर सघन छापेमारी की। मौके से नाबालिग लड़कियों सहित एक दर्जन से अधिक जोड़े को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तथा उक्त मामले में पुलिस अग्रीम कार्यवाही में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसडीएम योगेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह व एसएचओ डा0 आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल, जिसमें महिला सब इंस्पेक्टर व का कांन्स्टेबल भी शामिल थीं। वे सभी बुद्ध स्थली कुशीनगर, नेशनल हाईवे पर स्थित होटलों व नगर के दो रिहायसी घरों में छापेमारी की गई। मौके से एक दर्जन से अधिक युवक व युवतियां पकड़े गए। मौके पर प्रशासन ने रिद्धि सिद्धि, ब्लू हैवेन, राज श्री होटलों व गेस्ट हाउस को सील कर दिया। मौके पर अधिकारियों ने पुछताक्ष की और पकड़े गए जोड़ों को थाने ले जाया गया। विदित हो कि नगर में देह व्यापार को लेकर होटलों और गेस्ट हाउसों व ढाबों पर देह व्यापार के अवैध धंधे को चलाने का आरोप लगता आ रहा है। जिसको लेकर प्रशासन अवैध व गन्दे धंधे पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार छापेमारी की कार्यवाही कर रहा है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह ने बताया कि आधा दर्जन जगहों पर हुई छापेमारी में एक दर्जन से अधिक युवक व युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। गंदा काम करने वाली इन धंधेबाजों का इतना दुस्साहस है कि नगर के बीच में भी यह गंदा धंधा करने में इनको डर नही लग रहा है।इस अवसर पर चौकी इंचार्ज विवेक पाण्डेय, महिला एसआई अंजलि त्रिपाठी, का0 शशिबाला, का0 प्रियंका सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।
0 टिप्पणियाँ