मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, घटाने या संशोधन के लिए
27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक अभियान चलेगा। इसमें 1 जनवरी 2024 से पहले 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनने का मौका दिया जाएगा।
शुभारंभ एडीएम वैभव मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
एडीएम वैभव मिश्र ने कहा कि मतदाता सूची में पंजीकरण कराने के लिए विशेष अभियान 27 अक्तूबर से आरंभ होकर 9 दिसंबर तक चलेगा। अभियान में 4,5,25,व 26 नवंबर के अलावा 2 व 3दिसंबर पंजीकरण कराने की विशेष तिथियां हैं। महिलाएं अधिकार को नहीं जानती। सभी को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। मतदाता सूची में सिर्फ नाम न दर्ज कराएं, बल्कि अपनी सोच समझ कर ही वोट भी दें।
तहसीलदार नरेंद्र राम ने मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया। मतदाता सूची में लिंगानुपात 950 का पूरा होना चाहिए। मतदाता सूची में फार्म 6, फार्म 7व फार्म 8 शर्तों के मुताबिक भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। बिना मतदाता सूची के मतदान से वंचित रह जाएंगे। प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल राजन मिश्र, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, बीएलओ दिनेश कुमार मिश्र, मरजीना, धर्मेंद्र दूबे, हरेंद्र यादव, सुमन देवी,संगीता देवी
सुरेश गुप्त, राजेश राय,सूर्य प्रकाश राय, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, शंभू शरण श्रीवास्तव,अरुण आदि मौजूद थे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट* ।
---
0 टिप्पणियाँ