22करोड़ रुपये के विकास कार्यो के शिलापट्ट का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास*

कुशीनगर* ।
             उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग मंत्री एके शर्मा द्वारा नगर पंचायत सेवरही व तमकुहीराज  के लिए लगभग 22 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 

आज नगर पंचायत सेवरही के श्रीकृष्णा गौशाला में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण हेतु आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास और उर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश विकास की नई पहचान स्थापित करते हुए कृतिमान बना रहा है।
 नगर विकास उर्जा मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का सपना है कि प्रदेश व देश को विकसीत करने में विकास कार्य मैं किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।  उन्होंने कहा कि जहां पहले कुडे़ के ढेर ब गंदगी का अम्बार हुआ करता था आज वह रमणिक स्थल और अमृत सरोवर बन रहे है। उन्होंने तमकुहीराज के विधायक डॉ असीम कुमार की प्रशंसा करते हुआ कहा कि यह जब भी मिलते क्षेत्र की समस्या से अवगत कराने के साथ ही विकास कार्यों को लेकर जनता से किये गए वादे को पूरा करने हेतु सतत प्रयास करते रहे है। इसके साथ ही जनता के मूलभूत समस्याओं को लेकर पत्रक सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। आवश्यकता है उसे धरातल पर सही तरीके से उतारने की। जन सभा को क्षेत्रीय सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, विधायक डॉ वसीम कुमार, भाजपा जिला प्रभारी रमेश सिंह आदि ने भी संबोधित किया। वही आगन्तुकों अतिथियों के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनिया त्रिभुवन जायसवाल ने आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मंन्जय तिवारी ने किया।
          इस दौरान मुख्य रूप से देवरिया सांसद रमापतिराम त्रिपाठी, विधायक डा०असीम कुमार राय, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक हाटा मोहन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, प्रान्तीय उपाध्यक्ष युवा रणजीत राय, नगर पंचायत अध्यक्ष सेवरही, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष तमकुहीराज जे पी गुप्ता, शशांक मणी त्रिपाठी, व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डु राय,सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ