जनपद के कसया नगर स्थित भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेली गयी। इस अवसर पर भाजपा कुशीनगर महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष- फूलवन्ती चौहान ने भाजपा के सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं को स्वागत व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली वैमनस्य भूला कर पारस्परिक प्रेम सौहार्द बढ़ाने का पर्व है। साथ ही विशिष्ट अतिथि- भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री- रूपम सिंह ने बताया कि आपस में मिल- जुलकर होली पर्व मनाने में सुखद अनुभूति होती है। इससे समाज में भाईचारा कायम रहता है। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय ने कहा कि आज हम सब राष्ट्र विकास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास रंगों को अपनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ रहें हैं। होली भाईचारे का पर्व है। इस अवसर पर रही उपस्थित- भाजपा महिला जिलाध्यक्ष- चन्द्रप्रभा पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला महामंत्री- रूपम सिंह, महिला मोर्चा कुशीनगर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष- फूलवन्ती चौहान, जिला उपाध्यक्ष- वन्दना ठाकुर, सुगन्धा सिंह, रानी शुक्ला, महिला मोर्चा कार्यकत्री - लीलावती शुक्ला, अंजली मौर्य, मुन्नी, सलमा, ऊषा, लीलावती, चन्दा मद्धेशिया सहित अधिक संख्या में महिला मोर्चा बहने मौजूद रहीं।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ