आरके बॉक्सिंग क्लब की महिला मुक्केबाज आइस का नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में हुआ चयन।

आरके बॉक्सिंग क्लब की महिला मुक्केबाज आइस का नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में हुआ चयन।* 
 *कुशीनगर* 

जनपद के हाटा में संचालित आरके बॉक्सिंग क्लब की सीनियर महिला मुक्केबाज आइस प्रजापति पुत्री संतोष प्रजापति वार्ड नंबर 25 इंदिरा नगर नगर पालिका हाटा का n c o e नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी रोहतक हरियाणा एक्सिलेंसी में चयन हुआ है।पूर्व में आइस गोवा में हुए 37 वा नेशनल गेम्स 2023 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 54 किलो भार वर्ग में रजत पदक विजेता बनी थी। खेलो इंडिया टैलेंट हंट नेशनल प्रोग्राम और कंबाइंड नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी  रजत और कांस्य पदक प्राप्त की थी।आगामी ओलंपिक हेतु विशेष प्रशिक्षण हेतु इनका चयन हुआ है इनके उपलब्धियों पर
इनके कोच राजेश कुमार गुप्ता, हाटा विधायक मोहन वर्मा,  उप जिलाधिकारी हाटा प्रभाकर सिंह, जिला खेल अधिकारी रवि निषाद, ईओ हाटा मीनू सिंह, हाटा नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, क्लब के अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, उपाध्यक्ष हाजी शादाब खान, कोषाध्यक्ष विनोद जायसवाल, समाजसेवी प्रमोद पांडे,खेलो इंडिया के कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रांतीय मंत्री क्रीडा भारती गोरक्ष प्रांत बीएन मिश्रा, जिला सचिव मुक्केबाजी संघ पंकज शर्मा, सहायक प्रशिक्षक राहुल गुप्ता व पंकज गुप्ता आदि लोगों ने  प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ