*कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज*
*कुशीनगर*
पूरे जनपद में 76 वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह राष्ट्र प्रेम व शहीदों के बलिदान पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूलों, कॉलेजों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ संविधान के उद्देशिका की शपथ ली गई तथा महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन 1950 को अपना संविधान अंगीकृत किया गया,और आज उसकी प्रस्तावना एक बार पुनः दोहराया गया है, इन 75 वर्षों में राष्ट्र ने और प्रदेश ने विभिन्न आयामों में अभूत पूर्व प्रगति की है, हम हर दिशा में आगे बढ़े हैं, चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो, रक्षा का क्षेत्र हो या सामाजिक समरसता का क्षेत्र हो, हम हर दिशा में आगे बढ़े हैं।जब 1947 में देश की आजादी मिली तो भारत कई टुकड़ों में बंटा हुआ था,सरदार बल्लभ भाई पटेल के नेतृत्व में सभी को एक साथ करते हुए आज के भारत का निर्माण सारे देश वासियों के सामने है। जिस संविधान की वर्षगांठ आज हम मना रहे हैं हम में से ज्यादातर आज जिन पदों पर हैं वह उसी संविधान की बदौलत है। इस संविधान ने देश के हर नागरिक को इन 75 वर्षों में ये आशा और उम्मीद दिखाया है कि यदि उसमें क्षमता है, योग्यता है तो वह राष्ट्र के किसी भी पद पर पहुंच सकता है, राष्ट्रीय गीत समस्त देशवासियों को प्रेणा देने का सबसे बड़ा कारण रहा है। आज के दिन हम सब एक बार पुनः इस संविधान के प्रति अपने आप कोअर्पित करें और राष्ट्र को विश्वास दिलाएं कि संविधान के भावना के अनुरूप हम अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया तथा उन्हें जिलाधिकारी/ अपर जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय के विभिन्न चौराहों पर अवस्थित वीर शहीद महापुरुषों भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय, उप जिलाधिकारी मु0 जफर, अनिल कुमार यादव सहित कलेक्ट्रेट स्थित समस्त कार्यालयों प्रशासनिक अधिकारीगण/ कर्मचारी गण एवं सम्मानित नागरिक गण आदि उपस्थित रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ