*कुशीनगर*
भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीते बुधवार को जनपद के 9 मण्डलों में पूरे जोश, उत्साह और उमंग के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने हाथ में तिरंगा लेकर ‘भारत मां की जयकार, वंदे मातरम’ की गूंज के साथ यात्रा का नेतृत्व किया। देशभक्ति के रस में सराबोर हजारों लोग तिरंगा यात्रा में सहभागी बने।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय फाजिलनगर विधानसभा के तुर्क पट्टी मण्डल में मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत विगत तीन दिन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के सभी 34 मण्डलों सहित सैकड़ों शक्ति केंद्रों में भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें लाखों लोग सहभागी बने और बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे दिलों में है, हमारे कार्यों में है और यह हमारा गौरव है। यह हमारे पूर्वजों के त्याग और देशभक्ति की अमूल्य विरासत है। यह यात्रा लोगों को एकजुट कर देश की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करती है।
कुशीनगर विधानसभा के टेकुआटार मण्डल में पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी व मण्डल अध्यक्ष राजेश राव के नेतृत्व भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इसी तरह खड्डा विधानसभा के खड्डा मण्डल में जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा,भुजौली मण्डल में पूर्व विधायक मदन गोविंद राव व मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय शर्मा, नौरंगिया मण्डल में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिशंकर राय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव व मण्डल अध्यक्ष सूरज गोविंद राव तथा बगहीधाम मण्डल में पूर्व चेयरमैन डॉ निलेश मिश्र, मण्डल अध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता तथा पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरि गोविंद रौनियार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी तरह हाटा विधानसभा के अहिरौली मण्डल में जिला मंत्री बाबू नन्दन सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह व मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय और रामकोला विधानसभा के मथौली मण्डल में जिला महामंत्री राणा प्रताप राव, नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह व मण्डल अध्यक्ष अदालत प्रसाद आर्या के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ