मिशन शक्ति–5.0 अभियान के अंतर्गत मुजफ्फरनगर में भव्य जागरूकता रैली का किया गया आयोजन, डीएम एसएसपी रहे मौजूद...

मिशन शक्ति–5.0 अभियान के अंतर्गत मुजफ्फरनगर में भव्य जागरूकता रैली का किया गया आयोजन, डीएम एसएसपी रहे मौजूद..


माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश भर में संचालित मिशन शक्ति–5.0 अभियान के अंतर्गत आज मुजफ्फरनगर में भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

मुजफ्फरनगर
जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से विकास भवन से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने स्वंय भी रैली में सम्मिलित होकर विकास भवन से मिनाक्षी चौक तक पैदल मार्च किया और महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश दिया।


रैली में पुलिस एवं समस्त प्रशासनिक विभागों के अधिकारी–कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर व पोस्टर एवं नारे लगाकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश जन–जन तक पहुँचाया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने आमजन को बताया कि महिलाएं एवं बालिकाएं समाज की रीढ़ हैं, उनकी सुरक्षा व सम्मान हम सबकी जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा या अपराध पर सख्त कार्यवाही सम्पूर्ण जनपद में जारी है।


मिशन शक्ति 5.0 के तहत इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं व बालिकाओं के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।


रैली के माध्यम से मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन ने यह संकल्प दोहराया कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाते रहेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध/ मिशन शक्ति नोडल अधिकारी श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ