मुजफ्फरनगर : मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय, तेवड़ा में कक्षा 7 की छात्रा सालेहा को बनाया गया एक दिवसीय प्रधानाध्यापिका

मुजफ्फरनगर : मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय, तेवड़ा में कक्षा 7 की छात्रा कु० सालेहा को बनाया गया एक दिवसीय प्रधानाध्यापिका 


 मुजफ्फरनगर : मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय, तेवड़ा में कक्षा 7 की छात्रा कु० सालेहा को बनाया गया एक दिवसीय प्रधानाध्यापिका 

मुज़फ्फरनगर /तेवड़ा
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय, तेवड़ा, जनपद मुज़फ्फरनगर में छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु एक विशेष पहल की गई। इसी क्रम में आज कक्षा 7 की छात्रा कु० सालेहा को एक दिवसीय इंचार्ज प्रधानाध्यापिका बनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कु० सालेहा को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को नेतृत्व, आत्मविश्वास तथा निर्णय क्षमता से जोड़ने का प्रयास किया गया।


प्रधानाध्यापिका ने बताया कि मिशन शक्ति जैसी योजनाएँ बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ समाज में अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करती हैं।
इस अवसर पर कु० सालेहा ने विद्यालय का समस्त कार्यभार सम्भाला। विद्यालय की स्वच्छ्ता व्यवस्था, मिड डे मील और शिक्षण कार्य को बहुत अच्छे ढंग से किर्यान्वित किया। प्रधानाध्यापक श्री वीरेंद्र कुमार ने कु० सालेहा का मार्गदर्शन किया।
विद्यालय के समस्त स्टाफ में अंकुर गर्ग, अल्ताफुर रहमान, नदीम मलिक, मो० साजिद, आंगनवाड़ी तय्यबा बेगम, भोजन माताओं ने सालेहा को शुभकामनायें दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ