प्रतापगढ़। नगर विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए नगर पालिका परिषद प्रतापगढ़ द्वारा विकास भवन से डीएवी स्कूल मोड़ तक नाला निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्य का शुभारंभ किया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नगरवासियों को जलभराव और गंदगी से मुक्ति दिलाना तथा स्वच्छ सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नगर का स्वरूप देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने कहा कि यह नाला निर्माण कार्य बरसात के दिनों में क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगा और हजारों लोगों को बड़ी राहत देगा।शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विशेष रूप से बलीपुर वार्ड के सभासद बाजार के सभासद रविंद्र केसरवानी,धर्मशाला वार्ड के सभासद आशीष जायसवाल, बेगम वार्ड के सभासद कासिम बाबा, जोगापुर वार्ड के रामेश मौर्य, महुली वार्ड के दीपक कुमार उमरवैश्य, करनपुर करमचंदा के राकेश पटेल, सगरा वार्ड के विनोद रजक, पूरे केशवराय के विजय सोलंकी तथा रूपापुर देवकली के बसंत लाल गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश जयसवाल, जेई सिविल योगेंद्र सिंह, जेई जल सभापति यादव, सफाई निरीक्षक संतोष सिंह, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला, विनय सिंह,अंशु श्रीवास्तव,अनिल शुक्ला सहित समस्त नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह नाला निर्माण कार्य नगर की दशकों पुरानी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सिद्ध होगा और प्रतापगढ़ नगर को विकास की नई दिशा प्रदान करेगा।

0 टिप्पणियाँ