भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर द्वारा मथुरा–वृन्दावन विधानसभा क्षेत्र में दो सत्रीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन अग्रवाटिका, मसानी रोड पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राजपाल एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा वृंदावन विधायक श्री कांत एवं महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में SIR अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा व उद्देश्य की जानकारी दी गई। वहीं द्वितीय सत्र में अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश सरकार, श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को उन्हें अपने आचरण में उतारना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि भाजपा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने अटल जी के संगठनात्मक कौशल और वैचारिक दृढ़ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचा रही है।सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा–वृन्दावन विधायक श्री कांत शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास को नई दिशा दी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सशक्त रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। श्री कांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अटल जी के राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर के जिलाध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि अटल जी के आदर्शों पर चलते हुए पार्टी ने संगठन को मजबूत किया है और आज कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। श्री यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर द्वारा गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में SIR अभियान के द्वितीय चरण की महत्वपूर्ण बैठक एवं अटल जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन कोसी खुर्द स्थित जसवंत सिंह भदौरिया कॉलेज में संपन्न हुआ।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर विशिष्ट अतिथियों में पूर्व क्षेत्रीय मंत्री भानु महाजन, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह , गोवर्धन के विधायक ठा. मेघश्याम, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सांसद राजकुमार चाहर ने कहासम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय सांसद श्री राजकुमार चाहर जी ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सुशासन और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अटल जी ने किसान, जवान और नौजवान को सदैव अपनी नीतियों के केंद्र में रखा।
श्री चाहर ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में देश ने पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर विश्व मंच पर भारत की सामर्थ्य को सिद्ध किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी के सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अटल जी के विचारों को घर-घर तक पहुँचाते हुए किसानों, युवाओं और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
अटल जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देने का कार्य कर रहे सम्मेलन का संचालन रामकिशन पाठक ने किया हैं।इस अवसर पर संजय शर्मा योगेश आभा पवन हिंडोल कुंज बिहारी चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा अंकुर अग्रवाल विजय शर्मा दीपक गोला नितिन चतुर्वेदी अभिषेक चतुर्वेदी पार्षद अंकुर गुर्जर ममता भारद्वाज पिंकी द्विवेदी आरती चतुर्वेदी सुनीता उपाध्याय मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक हाकिम सिंह जितेंद्र वार्ष्णेय लोकेश निषाद अनीश वर्मा ललित गौतम महानगर सोशल मीडिया संयोजक शुभम ठाकुर दिनेश खंडेलवाल एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
0 टिप्पणियाँ