नगर निगम के ठेकेदार की गुंडई,सड़क बनाने के नाम पर की जा रही मनमानी,बुलडोजर चला

नगर निगम के ठेकेदार की गुंडई,सड़क बनाने के नाम पर की जा रही मनमानी,बुलडोजर चला 

संवाददाता आलोक तिवारी 
मथुरा। सड़क निर्माण के नाम पर नगर निगम के ठेकेदार द्वारा बिना फीता डाले मनमानी कर भवनों के वैध निर्माण को भी तोड़ा जा रहा है जिस कारण लोगों में काफी आक्रोश व्यक्त किया है वार्ड नंबर 40 में स्टेट बैंक के बराबर प्याऊ वाली गली में सड़क निर्माण का काम चल रहा है।
 मकान नंबर 140/52 के भवन स्वामी राम बाबू तिवारी ने बताया कि नगर निगम के ठेकेदार की लेबर बिना फीता डाले मनमानी कर सड़क में घटिया सामग्री लगा रहे हैं और सड़क को बिना खोदे पूर्व में बनी सड़क के ऊपर ही गिट्टी डाल कर निर्माण किया जा रहा है।

 जिस कारण मकान सड़क के लेवल से नीचे हो गए हैं बरसात के दिनों में नालियों का पानी मकानों में घुस सकता हैं मेरे मकान के चबूतरे को बिना पूर्व सूचना एवं नोटिस दिए तोड़ दिया ओर उसकी सामग्री को सड़क पर बिछा दिया गया। भवन स्वामी का पुत्र पत्रकारिता के क्षेत्र में है जिस कारण ठेकेदार उनसे रंजिश मानता है क्षेत्र निवासियों का कहना है कि ठेकेदार की लेवर निवासियों से अभद्रता की जा रही है सड़क निर्माण कार्य में पीने के पानी की पाइप लाइन को भी तोड़ा जा रहा है।

 नालियों के लेवल को भी नहीं देखा जा रहा है। निवासियों का कहना है कि नगर निगम ने जल्द ही ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की तो जनता सड़कों पर उतर जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ