🇮🇳 "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी"
पीएमओ
"इंकलाब'14 अप्रैल 2026 संसद के सामने
'सम्मान के साथ'
आपने 2014 में कहा "कांग्रेस मुक्त भारत कर दूंगा"
'ऐसा बयान ब्रिटिश हुकूमत ने भी कांग्रेस के लिए नहीं दिया था यदपि अंग्रेज यह बराबर कोशिश करते रहे कि कांग्रेस धीरे-धीरे मर जाए परंतु ब्रिटिश हुकूमत का ही अंत हो गया।
यकीन मानिए आपकी सत्ता गांधी पटेल नेहरू अंबेडकर सुभाष भगत सिंह सुखदेव राजगुरु बिस्मिल अशफ़ाकउल्ला खा रोशन सिंह राजेंद्र लाहिड़ी उधम सिंह मदन लाल ढींगरा चंद्रशेखर आजाद आदि के हिंदुस्तान के लिए भारी पड़ रही है अब अनाज खाने वाली एवं संविधान में विश्वास रखने वाली हर वर्ग एवं व्यक्ति का यह धर्म एवं कर्तव्य है हो गया है कि आपकी सत्ता समाप्त कर दें'
🙏आप बताइए क्या यह 'डेमोक्रेटिक' बयान है? क्या यह 🙏तानाशाही' एवं 'फासीवाद' से अभिन्न नहीं है?
🙏मैं आपकी नफरती एवं हिंसक सत्ता का पतन चाहता हूं इसका यह अर्थ नहीं कि मैं भाजपा का पतन चाहता हूं क्योंकि प्रतिपक्ष"डेमोक्रेसी रूपी हृदय"का एक भाग है इसलिए कभी बीजेपी कभी कांग्रेस कभी कोई और दल, जो सत्ता का भूखा है,सत्ता में रहेगा 🙏परंतु विपक्ष का जीवित रहना डेमोक्रेसी के जीवित रहने की शर्त है।
'महोदय'
मुझे मेरे पत्र का जवाब चाहिए अन्यथा "मोदी रहित भारतीय राजनीति'' के लिए 'रिवॉल्यूशन' करूंगा (भाजपा के लिए नहीँ) दूसरे शब्दों में बेरोजगारी गरीबी विषमता महंगाई भय नफरत बलात्कार हिंसा आटा चावल दाल तेल चीनी दूध दवा शिक्षा चिकित्सा रेल पर टैक्स सड़कों पर निजी गाड़ियों पर टोल टैक्स जल जंगल जमीन के विनाश के विरुद्ध एवं गरीब अमीर सबके लिए निशुल्क "एक विद्यालय""एक चिकित्सालय" "एक रेल"के लिये समता पुरुष अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल संसद पर इंकलाब करूंगा सत्य अहिंसा के साथ। शांतिपूर्ण तरीके से हथियार रहित,आपका सच कहूंगा और आपकी हुकूमत बालू की भीत की तरह गिर जाएगी।
प्रतिलिपि माननीय मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय सभी मा मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट्स
मा राष्ट्रपति गृह मंत्री सभी मा गवर्नर सभी मा मुख्यमंत्री गण
मा अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
श्रीमान निदेशक सीबीआई ईडी
डॉ संपूर्णानंद मल्ल
पूर्वांचल गाँधी
9415418263 snm. 190907@yahoo. co. in
0 टिप्पणियाँ