सिधौली सीतापुर
श्री तुलसी मानस कथा सेवा संस्थान मंगलायतन सिधौली के तत्वावधान में आज 2अप्रैल से 6अप्रैलतक सायं 5.30से7.30बजे तक प्रतिदिन श्री राम कथा का आयोजनसुगम पैराडाइज हॉल मिश्रिख रोड सिधौली में किया गया है।
अनन्त विभूषित श्री महामण्डलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से बड़ी ही सुंदर श्री राम कथा में अरण्य काण्ड पर विस्तृत चर्चा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
संस्थान के सचिव पंकज मिश्रा, जगत शुक्ल, कन्हैयालाल दीक्षित, रघुबर दयाल शुक्ल गुरु जी, राहुल मिश्रा, डॉ पीयूष जायसवाल, श्रीमती उमा गुप्ता, राकेश कुमार माहेश्वरी, अनूप तिवारी, श्रीमती विभा शुक्ला,
आदि पदाधिकारियों ने सनातन धर्म प्रेमी जनता जनार्दन से अधिक से अधिक लोगों को श्री राम कथा श्रवण करने केलिए आमंत्रित किया है।
रघुबर दयाल शुक्ल गुरु जी
0 टिप्पणियाँ