*नए दायित्व से संगठन को मिलेगी मजबूती, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई*
*झाँसी।* समाजवादी मजदूर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए आसिफ नियाजी एवं अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए अजीम भाई का झाँसी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया। दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर झाँसी में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटीं।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मजदूरों और अल्पसंख्यकों की आवाज और मजबूत होगी। नेताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा मजदूरों के हक की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।
स्वागत समारोह के दौरान महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामात बेग, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष सलीम खानजादा अदनान खान सैयद अली चन्द्रशेखर आजाद फारुख अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने किया, जबकि आभार अधिवक्ता एजाज खान ने व्यक्त किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे माहौल में जोश व उत्साह देखने को मिला
रिपोर्ट राशिद पठान
6394131221
0 टिप्पणियाँ