सीयूजी फोन नहीं उठते अधिकारी

सीयूजी फोन नहीं उठते अधिकारी 
अधीनस्थ बोलते है साहब है बिजी 

संवाददाता आलोक तिवारी 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेश है कि सभी अधिकारी सीयूजी फोन उठाये तथा जनता की समस्याओं को सुने लेकिन यह आदेश मात्र हवा हवाई हो गया है। मथुरा के एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह तो फोन नहीं उठाते हैं  जिसके कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।जव यह अधिकारी मीडिया का फोन नहीं उठाते है तो आम जनता का क्या उठाते होगे इस बात का आंकलन किया जा सकता है। कुछ विभागो में देखने मे आया है कि जनता को परेशान किया जाता है क्योंकि सरकार तो बदली लेकिन अधिकारी व कर्मचारीयो की मानसिकता नहीं बदली।

जिसके कारण लोगों मे मायूसता देखने को मिल रही  लेकिन जव जनपदों मे अधिकारी फोन नहीं उठायेंगे तो जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा आम तौर पर नीचे स्तर के फोन उठाने से परेशान व्यक्ति एसएसपी मथुरा व पीआरओ को फोन मिलाते हैं जिलाधिकारी मथुरा को फोन मिलतें है अधिकांश फ़ोन नहीं उठाता आमतौर पर देखा जाता है कि एसएसपी का सीयूजी फ़ोन पीआरओ पर ही रहता है सीयूजी ना उठने से जनता में पुलिस की छवि खराब होती है लेकिन ज्यादातर अधिकारी 112 नंबर पर आश्रित रह रहे हैं अगर सीयूजी फोन उठ भी जाता है तो कहा जाता है कि 112 नंबर मिला लो ओर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने को बोल दिया जाता हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ