प्रतापगढ़ से योगी का विपक्ष पर सबसे बड़ा हमला..राम मंदिर चोरी वक्फ और जाति की राजनीति पर सपा-कांग्रेस को घेरा


Uploaded Image

त्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की सौगात के साथ सियासी मंच से विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोला। सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए 384 करोड़ रुपये की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को आस्था, जातिवाद और वक्फ के मुद्दे पर घेरा।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो कांग्रेस कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा रही थी, वही आज अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को राजनीतिक मुद्दा बना रही है।
Uploaded Image

उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी का गठन किया गया, एफआईआर दर्ज हुई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि "एसआईटी जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो रहा है।"मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि ये दल जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति कर समाज को बांटना चाहते हैं। वक्फ की जमीनों और मंदिरों के चढ़ावे के मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने युवाओं को नौकरी, बेरोजगारों को रोजगार, गरीबों को आवास और स्वरोजगार के अवसर देने का काम किया है।
Uploaded Image

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि
Uploaded Image

प्रतापगढ़ के लिए दी गई 384 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं जिले के विकास को नई गति देंगी। प्रतापगढ़ की प्रगति उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाएगी और उत्तर प्रदेश का विकास ही प्रधानमंत्री Narendra Modi के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ