बहराइच।जिले के थाना रुपईडीहा अंतर्गत ग्राम महाराज नगर लखिया निवासी जलील अहमद पुत्र इंसान अली ने पुलिस उपाधीक्षक नानपारा जंग बहादुर यादव को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसने अपनी पुत्री का विवाह मोटे पुत्र लंगड़ा निवासी पुरानी बाजार बाबागंज से किया था।
लड़की बराबर अपने ससुराल में रहती थी।लड़की को मोटे और ससुर व सास दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। दिनांक 6 सितंबर 2020 को विपक्षीगण द्वारा सूचना दी गई थी कि तुम्हारी पुत्री कहीं चली गई है।काफी तलाश करने के बाद गत 13 सितंबर को थाना रुपईडीहा में प्रार्थना पत्र दिया।
परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ।उसकी पुत्री का कोई पता नहीं लगा है।पीड़ित पिता जलील अहमद ने बताया कि लड़की के साथ क्या घटना हुई है कहां है कुछ मालूम नहीं है मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए विरोधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। पुत्री को बरामद किया जाए।इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए सीओ नानपारा ने कार्यवाही व न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।


0 टिप्पणियाँ