कोतवाली परिसर स्थित बाबा कोतवालेश्वर मंदिर में शिव परिवार की हुई स्थापना
कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी द्वारा संपन्न कराई गई मूर्ति स्थापना एवं विशाल भंडारे का किया गया आयोजन
सिधौली-सीतापुर । कोतवाली परिसर स्थित नवनिर्मित कोतवालेस्वर महादेव मंदिर में विद्वत आचार्यों के द्वारा हवन पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात मूर्ति स्थापना की गई आचार्य मनीष पांडेय के नेतृत्व में विद्वत आचार्यों द्वारा विधि-विधान पूर्वक हवन पूजन कर मूर्ति स्थापना का कार्य संपन्न कराया गया । इसके पश्चात कोतवाली प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के अनेकों भक्तों ने बाबा का प्रसाद पान किया ।
इस अवसर पर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी , इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार पंकज उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह , उदयवीर सिंह , बच्चे प्रसाद बाजपेई , ललित मिश्रा, राजा निगम, अतुल तिवारी, आदि क्षेत्र के गणमान्य एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ।

0 टिप्पणियाँ