श्री मानेस्वर महादेव धाम पर चल रही पाँच दिवसीय रामकथा का हुआ समापन
सिधौली-क्षेत्र के प्रसिद्ध देवस्थान श्रीमानेश्वर महादेव धाम रसूलपनाह मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव पंचायत स्थापना के अवसर पर पांच दिन तक चली राम कथा का हुआ समापन।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन श्री मानेस्वर महादेव धाम ट्रस्ट के द्वारा किया गया। कथा व्यास आदित्य अवस्थी जी ने भक्तों को राम कथा की महिमा बताई। कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है।
व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। राम कथा से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। कथा समापन के दिन विधिविधान से पूजा करवाई।
दोपहर तक हवन और विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया। भण्डारे के अवसर पर छेत्रीय विधायक श्री मनीष रावत जी सिधौली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गंगाराम राजपूत जी सन्त श्री डगरहा वाले बाबा जी श्री प्रकाशानंद सरस्वती फलाहारी बाबाजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसमें यजमान विमल कुमार शुक्ला मीनू शुक्ला व देवेश कुमार शुक्ला पुष्पा शुक्ला रही। ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने अपने परिवार के साथ आहुति डाली। क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहुति दी।
कथा समापन समारोह पर समाजसेवी श्री फलेश बाजपेई जी समस्त आचार्य मण्डल एवं वक्तागण की पूरी टीम को व यजमान को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।साथ साथ सभी का आभार प्रकट किया।
समस्त कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के संरक्षक डॉक्टर ओ.पी. पाण्डेय जी फलेश बाजपेई जी ज्ञानेश पाल धनगर विनोद कुमार शुक्ला प्रवीण शुक्ला संजय शुक्ला पंकज मिश्रा राम नरेश पाल कमलेश अवस्थी हर्षवर्धन पाल प्रियांशु अवस्थी अंकित तिवारी दीपक पाल भरत लोधी विजयपाल रमाकांत यादव भरत शुक्ला दीपक शुक्ला एवं सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भोलेनाथ के भजन कीर्तन पर झूम कर अपनी हाजिरी लगाई।






0 टिप्पणियाँ