हाथरस.......शार्प मीडिया रिपोर्ट
हाथरस चन्द्र दर्शन के अनुसार दिनांक 10.07.2022 को ईदुज्जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांन्ति व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट/मजिस्ट्रेट व आरक्षित सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्रीय लोगों से सम्पर्क स्थापित करते हुए ईद का त्यौहार सौहार्दपूर्णढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों को नगरीय क्षेत्र में तथा जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों के आस पास साफ-सफाई एवं जलापूर्ति की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेगे। सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों तथा निर्धारित स्थलों पर कूडा ट्राली तथा बडे डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। कुर्बानी दिये जाने वाले पशुओ के अवशेष को डिस्पोजल करने के लिए गड्ढे खुदवा ले। उन्होने कहा कि ऐसे स्थानो को अवश्य चिन्हित कर ले। जहां पर मन्दिर तथा मस्जिद पास पास में है। ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिये।
उन्होने पुलिस एवं जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के कडे़ इन्तजाम किये जाये। कानून एवं शान्ति व्यवस्था हर हाल में कायम रहनी चाहिए। सभी थाना अध्यक्ष सुनिश्चित करे कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या न हो जिसके लिए पहले से ही तैयारी पूर्ण कर लें। किसी भी दशा में लापरवाही नही होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर विशेष रूप से नजर रखी जाये। अनावश्यक एवं भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनपद के सभी निकाय क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों में साफ सफाई, विद्युत तथा जलापूर्ति पर विशेष रूप से फोकस किया जाये। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप विद्युत की सप्लाई सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रतिबन्धित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में नहीं दी जानी चाहिए इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी पशु की कुर्बानी नही दी जायेगी। कुर्बानी के उपरान्त खून तथा बचे हुए अवशेष को सही एवं उचित स्थान पर डिस्पोज करने के निर्देश दिये। बकरीद पर विशेष ऐहतियात बरतें साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि नमाज के समय कोई व्यवधान उत्पन्न न हो आने-जाने वाले मार्ग किसी भी दशा में बाधित नहीं होने चाहिए और नमाज स्थल पर अथवा उसके आस-पास आवारा जानवरों का विचरण न हो इसके लिए पूर्व से ही आवश्यक व्यवस्थाऐं कर ली जायें। सूअर पालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए कि उनके जानवर किसी भी दशा में बाहर नहीं निकलने चाहिए। नमाज स्थल के आस पास की गलियों में भ्रमण कर यथास्थिति का जायजा लें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित सीमा के अंतर्गत किया जाये। धार्मिक कार्यक्रम हेतु सार्वजनिक स्थल, सड़क, यातायात बाधित न करने व बिना पूर्व अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न करने, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने तथा परिसर की सीमांतर्गत ही समस्त कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने ईदुलजुहा बकरीद तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सभी सीओ, थाना इन्चार्ज को निर्देश देते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में मस्जिदों की संख्या तथा नमाज किन-किन स्थानों पर अदा की जानी हैं। उसकी पूरी लिस्ट बना लें। सभी छोटी-बडी मस्जिदों में पुलिस फोर्स तैनात कर दे तथा समय समय पर संदिग्ध स्थानों पर भ्रमण करते रहे। जिससे कोई अप्रिय घटना न घटित हो। पुलिस अधीक्षक ने सभी एसडीएम, सीओ तथा थानाध्यक्षों से पीस कमेटी की बैठक करने के लिए कहा। यदि कही पर किसी प्रकार की समस्या होती हैं तो उसका जल्द से जल्द निस्तारण करें। उन्होने निर्देश दिया कि सभी थाना अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र की मस्जिदों/नमाज स्थलो आदि का निरीक्षण अवश्य कर लें। प्रतिबन्धित पशुओं की कुर्बानी जनपद में किसी भी दशा मंे नही होनी चाहिए। इमरजेन्सी हैल्थ, फायर सर्विस सुचारू रहनी चहिए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से फोकस किया जाये।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक मो0 मोइनुल इस्लाम ने उपस्थित समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट/मजिस्ट्रेट व आरक्षित सेक्टर प्रभारियों को शासन द्वारा जारी किये गये निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डा0 बसंत अग्रवाल ने प्रशासन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में तैयारियों एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने पुलिस विभाग द्वारा की गई तैयारियों एवं किये जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक दिशा निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करने को कहा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, थाना अध्यक्ष, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, न्याय सहायक सचिन उपाध्याय तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
----------------------------------------------------------

0 टिप्पणियाँ