स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करने से गर्व की अमूभूति होगी: पीएन पाठक

 


कुशीनगर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करने से गर्व की अमूभूति होगी: पीएन पाठक

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत होमगार्डस को विधायक व एसडीएम ने बितारित किए तिरंगा

गांधी, चंद्रशेखर आजाद, शहीद स्मारक, शहीद अमिय त्रिपाठी की प्रतिमाओं की विधायक ने की सफाई 


आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को लेकर कसया के तहसील सभागार में चल रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सबोधित करते हुए कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भाग लिए स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करने से गर्व की अमूभूति होगी।


होमगार्ड्स विभाग द्वारा अयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री पाठक ने कहा कि अमृत महोत्सव में होमगार्ड भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पूरे देश में प्रधानमंत्री के निर्देश पर चल रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आग्रह है। जिससे राष्ट्र प्रेम की भावना दिलों में बढ़ेगी। उन्होंने आग्रह किया कि आप गांवों में जाएं और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करें और उनकी समस्याओं को सुनें। इससे उन्हें गर्व महसूस होगा। अध्यक्षता करते हुए उपजिअधिकारी गोपाल शर्मा ने इस महोत्सव के महत्व को बताया। श्री पाठक व एसडीएम श्री शर्मा ने होमगार्ड्स को तिरंगा बितरित किया। इसी क्रम में होमगार्डों के साथ विधायक श्री पाठक ने तहसील से तिरंगा यात्रा निकाली और गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा, गोलबाजार पर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा, शहीद स्मारक व अमिय चौक पर शहीद अमिय त्रिपाठी की प्रतिमाओं की सफाई व धुलाई किया और माल्यार्पण किया। इसके बाद नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। संचालन ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान होमगार्ड कमांडर संजय श्रीवास्तव, ब्रजेश,अशोक कुमार, सुमित कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार मांन्धता प्रताप सिंह, अनिल प्रताप राव, राधेश्याम गोंड़, राकेश जायसवाल सहित अन्य तहसील कर्मी मौजूद रहे।।                        दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ