सिधौली क्षेत्र के शिशु ज्योति विद्या मंदिर बिजुआ मऊ स्कूल बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

 


सीतापुर सिधौली क्षेत्र के शिशु ज्योति विद्या मंदिर बिजुआ मऊ स्कूल बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया सर्वप्रथम प्रबंधक श्री रामेश्वर मौर्य मैं झंडारोहण समस्त बच्चों ने राष्ट्रगान भाग लिया इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्रीराम मौर्य ने कहा किआजादी अमृत महोत्सव के 76 वर्ष में प्रवेश करते हुए स्वतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। लोगों के अंदर स्वतंत्र दिवस को लेकर एक देशभक्ति की भावना जगी है जो खुलकर सामने आ रही है। पूरे जनपद में बीते कई दिनों से घर पर तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। संबोधन के दौरान समाज सेवक ज्ञानेश पाल धनगर ने अपने संबोधन में

कहा आजादी का अमृत महोत्सव पूरे भारत मे मनाया जा रहा है, जिसमे आज पूरा देश शामिल हुआ है। उन्होंने कहा 1857 से 1947 तक 6 लाख 32 हज़ार लोगो ने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान की बाजी लगाते हुए शहीद हुए है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा दुनिया के हर कोने में कही न कही हिंदुस्तान का तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है।देश के बलिदानी लोगो मे सीने पर गोलियां खायी लेकिन तिरंगा झंडे को गिरने नही दिया, हम लोग भी चाहे चोटिल हो जाये, घायल हो जाये लेकिन तिरंगे को कभी गिरने नही देंगे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गांव में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली तत्पश्चात  पुरस्कार वितरण किए गए कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष हीरालाल शिक्षक आशीष सूची मौर्य प्रेमलता, नेहा एवं चाइल्ड लाइन समन्वय क सर्वेश शुक्ल टीम सदस्य राजाराम आदित्य शिल्पी, रीतू आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ