कलश यात्रा के साथ 8 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

 


कलश यात्रा के साथ 8 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

कुशीनगर -कसया।कुशीनगर विधानसभा के मदनपुर गांव के पास स्थित जटहा बाबा के स्थान पर 8 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ 501कुवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा यज्ञाचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत निकाली गयी। जिसमें कलश यात्रा कई गांवों का भ्रमण करने के उपरांत पिपरा प्रेमनगर बाडी नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंची।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जटहा बाबा के स्थान पर सुबह से भक्तों का आना शुरू हो गया आचार्य पं कृष्ण मोहन मिश्र, वेदाचार्य अखिलेश तिवारी, रीतेश दुबे, शैलेश, रमाकांत मिश्र द्वारा विधिवत पूजन अर्चन करने के बाद दिन के 12बजे से कलश यात्रा का शुभारंभ कराया गया। यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर नरकटिया बुजुर्ग, इनरहा, पिपरा, प्रेमनगर होते हुए बाडी नदी पहुची जहां यज्ञाचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरने के बाद यज्ञ स्थल पहुंची। इस कलश यात्रा में 501 कुवारी कन्या  गाजे बाजे के साथ हाथी, घोड़े,ट्रैक्टर ट्राली, चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहनो के साथ ग्रामीण शामिल रहे। इस महायज्ञ के दौरान दिन में 11बजे से 2बजे तक चुटकी बाबा द्वारा प्रवचन तथा रात्रि में 7बजे से रासलीला का कार्यक्रम होगा। कलश यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा लगाये जा रहे हर हर महादेव तथा जय श्रीराम के जयघोष से पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

     इस दौरान क्षेत्रीय विधायक पी एन पाठक, सुमित त्रिपाठी,  राकेश जायसवाल, राज खरवार, राकेश गिरी,राज बाबा, प्रभाकर कुमार सहित भारी संख्या में महिला पुरुष भक्त शामिल रहे।

दिनेश कुमार जायसवाल की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ