आपके बाजार में पहुंची प्रयोगशाला, खाद्य पदार्थों की बता रही गुणवत्ता

आपके बाजार में पहुंची प्रयोगशाला, खाद्य पदार्थों की बता रही गुणवत्ता

-फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स कुछ ही मिनट में बता देगी मिलावट है कि नहीं
संवाददाता आलोक तिवारी 
 मुंडिया मेला से ठीक पहले जनपद में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स जनपद में है। यह प्रमुख बाजारों में ग्राहकों को जागरूक कर रही है। किसी दुकान से आप सामान खरीदते रहे हैं।

 वह दुकानदार कैसा सामान बेचता है यह पता लगाने के लिए आप फूड सेफ्टी आन व्हील पर जाऐंग। कुछ ही मिनट में आप के द्वारा खरीदी गई खाद्य वस्तु की गुणवत्ता और मिलावट के बारे में आप को बता दिया जाएगा। धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मथुरा के निर्देशन एवं ज्ञान पाल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व मे जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में रीना शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रूक्मणी विहार वृन्दावन से पिसी लाल मिर्च व पनीर का एक एक नमूना संग्रहित किया गया। अरूण कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लक्ष्मी नगर जमुनापार से पनीर का एक नमूना एवं वृन्दावन से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया।

 धर्मेन्द्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा छाता क्षेत्र से सरसों का तेल व घी का एक-एक नमूना तथा कोसीकलां से बेसन, मिर्च पावडर, सेंधा नमक, मूंग दाल व अरहर दाल का एक-एक सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। जितेन्द्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा गोवर्धन तहसील क्षेत्र से हल्दी पावडर, मिर्च पावडर, मेथी, पान मसाला, चाय, गेंहू का आटा व पेड़ा के सर्विलांस नमूने एवं फरह से सरसों के तेल का नमूना संग्रहित किया गया। दलवीर सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बल्देव रोड महावन से घी, गुड़ व मिश्रित दूध का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया।

 राम नरेश खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मांट तहसील क्षेत्र से साबुत हल्दी के दो, घी के दो व सरसों का तेल के दो, अरहर दाल, मसूर दाल, जीरा, चावल का एक-एक सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। भरत सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा वृन्दावन से तैयार छोले का एक नमूना व इण्डस्ट्रियल एरिया से सरसों के तेल का एक सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 35 नमूने संग्रहित किये। उक्त संग्रहित खाद्य नमूने विश्लेषण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

आगामी मुड़िया मेला के दृष्टिगत सौंख अड्डा गोवर्धन पर सचल प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच की गई एवं आम जनमानस को घरेलू स्तर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने वाली विधियों के बारे में बताया गया तथा सूचना, शिक्षा तथा संचार के द्वारा आम जनमानस को जंक फूड से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया तथा भोजन में कम तेल, कम चीनी, कम नमक उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ