सिधौली बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की कार्यकारिणी के नामांकन के दूसरे दिन 10 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र भरकर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अजय पाल सिंह के नेतृत्व में सहायक निर्वाचन अधिकारी अखिलेश कुमार शुक्ला एवं संजय सिंह के समक्ष अपना अपना नामांकन दाखिल किया


 दिनांक 18 जनवरी 2023 को सिधौली बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की कार्यकारिणी के नामांकन के दूसरे दिन 10 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र भरकर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अजय पाल सिंह के नेतृत्व में सहायक निर्वाचन अधिकारी अखिलेश कुमार शुक्ला एवं संजय सिंह के समक्ष अपना अपना नामांकन दाखिल किया जिसमें अध्यक्ष पद हेतु प्रदीप कुमार सिंह महामंत्री पद हेतु मुनेन्द्र सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु रवि प्रकाश दीक्षित, आशीष यादव, पंकज यादव, अनुराग पांडे, अरविंद गौतम तथा  कोषाध्यक्ष पद हेतु मिथलेश यादव संयुक्त मंत्री पद हेतु सुखलेश राजवंशी,परशुराम यादव  ने नामांकन दाखिल किया।

 


इस प्रकार कुल 18 प्रतियासियो में अध्यक्ष पद हेतु जय करन यादव व प्रदीप कुमार सिंह तथा महामंत्री पद हेतु नील कमल मिश्र  व मुनेन्द्र सिंह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु जीवन पांडे व रफीक अहमद तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु मिथिलेश यादव  व रजनीश मौर्य कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु पंकज यादव अभिषेक अवस्थी अनुराग पांडे आशीष यादव अरविंद कुमार गौतम रवि प्रकाश दीक्षित तथा संयुक्त मंत्री पद हेतु अशोक रावत व परशुराम व सुखलेश राजवंशी तथा ऑडिटर पद हेतु दीपक कुमार शुक्ला है। 


कल दिनांक 19 जनवरी 2023 को दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच एवम नाम वापसी के बाद ऑडिटर एक पद पर दीपक कुमार शुक्ला कनिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर दो पद अभिषेक व पंकज यादव तथा संयुक्त मंत्री तीन पदअशोक रावत व परशुराम व सुखलेश राजवंशी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ