राइज एंड एक्ट के तहत आयोजित राष्ट्रीय एकता, शांति एवं न्याय' विषयक संगोष्ठी आयोजित

संवैधानिक मूल्यों की रक्षा से ही बसुधैव कुटुम्बकम की परिकल्पना होगी साकार: अयोध्या लाल श्रीवास्तव

राइज एंड एक्ट के तहत आयोजित राष्ट्रीय एकता, शांति एवं न्याय' विषयक संगोष्ठी आयोजित

कसया, कुशीनगर।
नगरपालिका परिषद कुशीनगर के महन्थ अवैद्यनाथ नगर स्थित श्री राधा कृष्ण इंटर कालेज सिसवा - महन्थ में रक्षा बंधन पर्व की पूर्व संध्या पर राइज एंड एक्ट के तहत 'राष्ट्रीय एकता, शांति एवं न्याय'' विषयक संगोष्टी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने संवैधानिक मूल्यों की चर्चा की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अरुणांचल में डायट के प्राचार्य रहे बेचू गुप्ता ने कहा कि सदियों से हमारी संस्कृति मेल-जोल की रही है। विभिन्नता हमारी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत है। इसे बचाये रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्य वक्ता माकपा जिला सचिव आयोध्यालाल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का समतामूलक समाज का सपना आजादी के आंदोलन के दौरान परवान चढ़ा था आज उसके विपरीत देश नफरत, गैर बराबरी और बाजारवाद की आग में झुलस रहा है। 
संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमको आगे आना होगा तभी हमारी बसुधैव कुटुम्बकम की परिकल्पना साकार होगी। आज प्रतिगामी ताकतें न केवल संवैधानिक मूल्यों को चुनौती दे रही हैं बल्कि सदियों से स्थापित विश्व में हमारी पहचान के लिए भी खतरा पैदा कर रही हैं। धार्मिक पहचान और उस पर आधारित राष्ट्रवाद को महत्व दिए जाने के कारण विभिन्न समाजों के बीच टकराव की स्थिति पैदा होगी। यह भारत जैसे विविधता वाले मुल्क के लिए ठीक नहीं है। रालोद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भगवान दयाल विश्वकर्मा ने कहा कि एक बेहतर समाज केे निर्माण को सबको आगे आना होगा। अध्यक्षता करते हुए भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने रक्षा बंधन पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता, शांति, सामाजिक न्याय के लिए जागरूक होना होगा। तभी समता, बन्धुता, सम्मान, न्याय की परिकल्पना साकार होगी। इसी क्रम में रालोद जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर, इदरीश सिद्दकी, विनायक यादव, पूर्व महामंत्री छात्र संघ बीपीजी अशोक सिंह, पूर्व प्रधान राम नरेश सिंह ने अपने विचार रखे। अंत मे समूह चर्चा के दौरान स्थानीय समस्याओं, समतामूलक समाज निर्माण को लेेेकर विचार किया गया। संचालन इस कार्यक्रम के आयोजक हृदया नन्द शर्मा व स्वागत संजय सिंह, शुभनरायन यादव ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राम प्रवेश यादव, उदय सिंह, सत्य प्रकाश त्यागी, उमेश कुशवाहा, रमेश सिंह, राम नक्षत्र विश्वकर्मा, गोपाल राय, राजेन्द्र सिंह, राम नरेश सिंह, नथुनी कुशवाहा, सूर्य नारायण सिंह, सत्येंद्र कुमार मिश्र, संजय सिंह, हीरालाल सिंह,  राम नक्षत्र यादव सहित छात्र - छात्राएं शामिल रहीं।।                       दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ