लोकभवन से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से योगी आदित्यनाथ के संवाद कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण

लोकभवन से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से योगी आदित्यनाथ के संवाद कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण*

*रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर अपर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को  दिया उपहार प्रमाण पत्र और डम्मी चेक*

 *कुशीनगर* ।।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवाद का सजीव प्रसारण कार्यक्रम दिनांक 30.08.2023 को पूर्वान्ह 11:00 बजे लोक भवन, लखनऊ से आयोजित किया गया। जिसके क्रम में जनपद के विडियो कान्फ्रेंशिंग रूम में कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के साथ अपर जिलाधिकारी श्री वैभव मिश्र, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री जगदीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किये गये।

 जिसमें कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों लाभान्वित हुए विभिन्न श्रेणीयों की बालिकाओं क्रमशः काव्या श्रीवास्तव, सोनाक्षी, आकाक्षा भारती, श्रेया सिंह, तनिष्का सिंह, जान्हवी, आरोही विश्वकर्मा, परिधी, सोनाली यादव, आरूषी गुप्ता, अंशिका गुप्ता, बेबी कुमारी, प्रेणा विश्वकर्मा, गीता मद्धेशिया, शबनम खातुन, सोनम शर्मा, शिल्पा यादव, नेहा शर्मा, आरोही गुप्ता आदि को डम्मी चेक, प्रमाण-पत्र एवं उपहार आदि से सम्मानित किया गया तथा कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकरी दी गयी। जिसमें विनय कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी, राहुल कुमार अपर जिला सूचना अधिकारी,आलोक पाण्डेय, ई-डिस्टीक मैनेजर एवं जिला प्रोवेशन कार्यालय के ओम प्रकाश यादव, कनिष्ठ सहायक, विनय कुमार शर्मा संरक्षण अधिकारी, श्रीमती बन्दना, प्रिति सिंह जिला समन्वयक, राजू कुमार,ऋषिकेश सिंह, मनोज शर्मा,दयानन्द शर्मा दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।।                         दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ