आगामी चार साल में कुशीनगर विधानसभा की होगी एक अलग पहचान।
राज्य व केंद्र सरकार बिना भेदभाव के जनहित में कर रही है विकास कार्य।
कुशीनगर । कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के द्वारा मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के बिभिन्न ग्रामसभाओं में विधायक निधि व अन्य योजना से बनी सड़कें,पुलिया व अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास समारोह पूर्वक किया गया।
विधायक पीएन पाठक ने सबसे पहले विकास खण्ड रामकोला के ग्राम टेकुआटर में सी.सी रोड का लोकार्पण लागत 11.50 लाख, विकास खण्ड हाटा के ग्राम अहिरौली बाजार में स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण लागत 2.50 लाख,
विकास खण्ड हाटा के ग्राम चिरगोड़ा धूसी में सी.सी रोड का लोकार्पण लागत 15 लाख,
विकास खण्ड हाटा के ग्राम रामपुर पट्टी में वाटर एटीम का लोकार्पण लागत 6.25 लाख,
विकास खण्ड पडरौना के ग्राम नरसर में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण लागत 7 लाख,
विकास खण्ड पडरौना के ग्राम बलखण्डी में सामुदायिक भवन का शिलान्यास लागत 10 लाख के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया इस दौरान मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार विकास की योजनाओं को शतप्रतिशत धरातल पर लाने के लिए कटिबद्ध है और मेरा प्रयास है कि विधानसभा का कोई गांव विकास से अछूता न रहे। मेरे कार्यकाल में पूरे विधानसभा में सड़क,पुल, नाली व अन्य विकास कार्यों का जाल बिछाया जायेगा ।इस दौरान एमएलसी व हाटा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता, शिव मोहन प्रसाद, गोलू सिंह, राकेश गुप्ता, दिनेश जयसवाल, अजय शर्मा छेदी शर्मा, कस्तूर चन्द जायसवाल, बच्चा सिंह, नीतीश यादव, शुभम दिक्षित, रत्नेश श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह संजीव दूबे, विनोद गिरी,शिवम मद्धेशिया, सन्नी,राजाराम गुप्ता, ज्ञानचंद मद्धेशिया, राजेंद्र शर्मा,चन्दन शर्मा, अतुल सिंह, कुंदन दुबे, प्रमोद तिवारी, राधेश्याम प्रसाद, रमेश तिवारी, उदय नारायण तिवारी, धीरज राव बृजनरायन तिवारी, डिम्पल पांडेय अजय जयसवाल बिजय कान्त मिश्रा आदि मौजूद रहे ।। दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।
0 टिप्पणियाँ