लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखएगी जनता: हसमुद्दीन अंसारी


कुशीनगर* ।
देवरिया जाते समय समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य हसमुद्दीन अंसारी का कसया, सिसवा - महन्थ चौराहा व बनवारी टोला व देवरिया जनपद में जगह - जगह सपाइयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंसारी का पार्टी जनों ने माला पहनाकर स्वागत किया। श्री अंसारी ने कहा कि आम जन जहां त्रस्त है वहीं महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। 
भाजपा की नीतियों को जनता समझ गयी है। सपा जनहित की पार्टी है और उसने हमेशा जन विकास किया है। पार्टी में सबका हित है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। प्रदेश व देश में इंडिया गठबंधन विजयी होगा। अंसारी का सिसवा - महन्थ चौराहे पर केदार नाथ यादव, सभासद विजेंदर कुमार सिंह उर्फ भगत सिंह, राम गुलाब यादव, संतोष यदुवंशी, कपिलदेव प्रसाद, संजय यादव, सनौउवर अंसारी, सीनू प्रसाद, अशोक सिंह, वशिष्ट यादव, सुरेश प्रसाद गोंद, जलील अंसारी, मौलवी अंसारी व केश्वर इंटर कालेज बनवारी टोला में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष  पुरंदर प्रताप यादव, देवेन्द्र यादव, अमरजीत यादव, पूर्व जिपंस मदन यादव आदि ने स्वागत किया।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ