*कसया/कुशीनगर*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी के जिलाध्यक्ष शुक्ररुल्लाह अंसारी व विधानसभा अध्यक्ष की संतुति पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नबी हसन बाबू क़ो उनकी पार्टी के प्रति समर्पण व उनकी कार्ययोग्यता क़ो देखते हुए समाजवादी पार्टी जिला कुशीनगर का महासचिव मनोनीत किया गया है l श्री हसन क़ो जिला कुशीनगर महासचिव मनोनीत होने पर पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने नव नियुक्त महासचिव क़ो खुशियाँ जाहिर करते हुए उन्हें बधाइयाँ दी l इस अवसर पर मनोनीत महासचिव नबीहसन बाबू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिलाध्यक्ष कुशीनगर शुक्ररुल्लाह अंसारी सहित समाजवादी पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें जो जिम्मेदारी पार्टी के उच्च पदाधिकारियों द्वारा सौंपी गयी उसे मैं पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ सबको साथ लेकर पार्टी हित में निर्वहन करने का प्रयास करूँगा l इस अवसर पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ़ बंटी,पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, ऐनुल अंसारी, राजेश पाण्डेय,वाजिद अली,एडवोकेट सोहराब अली,अक्षय पाण्डेय, पुरंदर प्रताप यादव, नबी हसन आदि ने बधाइयाँ और शुभकामनायें दी l
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*
0 टिप्पणियाँ