*कुशीनगर*
जनपद के सर्विलांस सेल में मोबाईल खोने के दिए गये प्रार्थना पत्रों के आधार पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में सर्विलांस सेल टीम जनपद कुशीनगर द्वारा गैर जनपदीय व गैर प्रांतो से कुल 102 अदद विभिन्न कंपनियों के मल्टी मिडिया मोबाईल सेटो क़ो बरामद किया गया l
बरामद किए गये मोबाइल सेटो की कुल कीमत लगभग 25लाख रूपये बतायी जा रही है l बरामद मोबाईल सेटो के संबंध में गुरुवार क़ो अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एक प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी, तथा बरामद मोबाईल सेटो उनके स्वामियों क़ो सुपुर्द किया l बरामद मोबाईल सेटो में वीवो कम्पनी का 31, रियल मी का 23, रेडमी का 22, ओप्पो 09, इंफीनिक्स 05, सेमसंग 04, टेक्नो 03, पोको 02,हुवेई 02, माइक्रो मैक्स 01है l बरामदगी करने वाली टीम में शरद भारती सर्विलांस प्रभारी, जनपद कुशीनगर, सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल, शम्मी कुमार सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार यादव सर्विलांस सेल, आतिश कुमार सर्विलांस सेल, राहुल कुमार यादव सर्विलांस, आरक्षी रणवीर सिंह प्रिय दर्शी सर्विलांस सेल शामिल रहे l
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ