-राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मुख्यमंत्री से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा सहित अन्य शिक्षक समस्याओ क़ो अवगत कराया l
कुशीनगर
पुरानी पेंशन बहाली ,शिक्षकों को कैसलेश चिकित्सा सुविधा , विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों को केंद्र के समान मेमोरेंडम जारी करके पुरानी पेंशन से आच्छादित करने सहित अन्य शिक्षक समस्याओं पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गुरुवार को बैठक की।मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल व जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि महासंघ के पांच सदस्यीय
प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली ,शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति कैसलेश चिकित्सा सुविधा , विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने,प्राथमिक/उच्च प्राथमिक में पदोन्नति के बाद 17140/18150 का न्यूनतम वेतनमान देने,शिक्षकों को 20 लाख रुपए का सामूहिक तथा 40 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा देने,शिक्षकों को प्रतिवर्ष 15 ईएल देने एवं परिषदीय विद्यालयों की अवकाश तालिका में पितृ विसर्जन,नवरात्र के प्रथम दिन एवं अष्टमी के अवकाश को शामिल करने,उच्च शिक्षा तथा माध्यमिक शिक्षा से सम्बंधित समस्याओं सहित अन्य मांगों पर उनके कालिदास मार्ग स्थित कार्यालय पर मुलाकात कर सकारात्मक वार्ता की।मुख्यमंत्री के द्वारा समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष निर्मला यादव,प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक संवर्ग अजीत सिंह, महामन्त्री भगवती सिंह व जोगेंद्रर पाल सिंह उपस्थिति रहे।
0 टिप्पणियाँ