*जननायक का सम्मान जन जन का सम्मान: गोबर्द्धन गोंड़*
*स्व. कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई 100 वीं जयंती*
बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री, जननायक स्व कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती अखिल भारतीय नाई महापंचायत जिला इकाई द्वारा नगरपालिक परिषद कुशीनगर अंतर्गत महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा - महन्थ) स्थित रामलीला मैदान में मनाई गई। इस अवसर पर स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई और भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
बुधवार को जयंती कार्यक्रम में स्व0 कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया गया। मुख्यअतिथि साहित्यकार रामनरेश शर्मा ने कहा कि महानायक बनना आसान है लेकिन जननायक बनना आसान नहीं। वह गरीब परिवार से निकले और पूरी ईमानदारी से दलितों, पिछड़ों, गरीबों को सामाजिक न्याय के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरव की बात है। मुख्य वक्ता भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने कहा कि जननायक कर्पुरी जी का सम्मान जन जन का सम्मान है।
आरक्षण में कर्पूरी फार्मूला लागू कर सबको न्याय देने का कार्य किया। ऐसे महानायक को भारत रत्न देने का सम्मान मिलना सराहनीय है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ठाकुर, पूर्व महा मन्त्री छात्र संघ बुद्ध स्नात्कोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर अशोक कुमार सिंह, सभासद पीएन सिंह, सभासद गिरिजेश सिंह, सभासद विजेंदर प्रताप सिंह, सभासद प्रतिनिधि अमेरिकन सिंह, सभासद प्रतिनिधि अजेन्द्र सिंह, सुशील वर्मा, सपासनौवर अंसारी ने भी संबोधित किया। सभी का स्वागत कसया नगर अध्यक्ष जटाशंकर शर्मा व युवा विंग संयोजक अभिषेक शर्मा ने किया। संचालन आयोजक हृदया नन्द शर्मा ने किया। इस अवसर पर संरक्षक महियुद्दीन, प्रधान राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा, नंदलाल शर्मा, केदार सिंह, महेश पासवान, संजय सिंह, रौनक सिंह, खालिक अंसरी, अरुण, अमित, आदर्श पाण्डेय, अजय सिंह, जयराम सिंह, इसलाम सुरेश, परमहंस सिंह, मुक्तिनाथ पाण्डेय, रामप्रीत सिंह, सुरेश गोंड़, दुर्गेश सिंह, महेश सिंह, राम अवध सिंह, सत्य प्रकाश त्यागी, वीरेंद्र यादव, नंदलाल वर्मा, सुरेश सिंह, ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ