हिन्दू रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने किया विशाल प्रदर्शन, निकाली आक्रोश रैली विधायक गण भी रहे मौजूद

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिन्दू रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर किया विशाल प्रदर्शन, निकाली आक्रोश रैली विधायक गण भी रहे मौजूद* 

 *कुशीनगर* 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हिंसा के खिलाफ गुरुवार को हिंदू रक्षा समिति के पदाधिकारी और संत रविन्द्र नगर स्थित बुद्धा पार्क में विशाल प्रदर्शन किया और मामले को चिंताजनक बताते हुए आक्रोश रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे समिति पदाधिकारी व संतों ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन दिया। और भारत सरकार से बांग्लादेश के हिन्दुओं के रक्षा की मांग की।
   प्रदर्शन को सम्बोधित करती हुईं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेविका समिति की अखिल भारतीय सह प्रमुख के० सीता अक्का ने कहा कि बांग्लादेश में जहां- जहां हिंदू है,वहां चुन - चुन कर उन्हें सताया जा रहा है,मारा जा रहा है।हिन्दुओं के घरबार को लूटा जा रहा है और जवान बहू - बेटियों को उठा कर लिया जा रहा है।

खुलना डिविजन के मेहरपुर में इस्कॉन का बहुत बड़ा मंदिर था।उसमें काली मां की बड़ी प्रतिमा थी।साथ ही भगवान जगन्नाथ,बलदेव और सुभद्रा की भी मूर्तियां थी। उस मंदिर को तोड़ा गया।मूर्तियों को फोड़ा गया।उन पर लघुशंका की गई। राजधानी ढाका के बीचो-बीच चार मंदिरों के दुर्गा पूजा पंडालों में,मां दुर्गा की मूर्ति को दारू से नहला कर,उन्हें खंडित कर,उन खंडित मूर्तियों के सामने विभत्स नृत्य किया गया। कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं में अद्भुत साहस है।

सारी प्रतिकूलता के बाद भी,तानाशाह सरकार का कडा विरोध होने पर भी वहां के हिंदुओं ने चटगांव के ऐतिहासिक लालदीघी मैदान में एक विशाल रैली की। 'सनातन जागरण मंच' पर के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन रैली में, लाखों की संख्या में हिंदू जुटें।उन्होंने मोहम्मद यूनुस सरकार को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जारी किया।
हिंदुओं के इस विरोध प्रदर्शन से बांग्लादेश की सरकार बौखला गई और उसने इस्कॉन के प्रमुख संत,'चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी' को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके विरोध में हिंदुओं ने प्रदर्शन किए तो अतिवादी मुसलमानों ने बड़े शहरों के अनेक मंदिरों पर आक्रमण करके,मंदिरों में स्थापित भगवान की मूर्तियों को ध्वस्त किया है। 

    उन्होंने कहा कि बांग्लादेश अशांत है।उबल रहा है।वह अराजकता के कब्जे में चला गया है।वहां हिंदू सुरक्षित नहीं हैं।उसका घर बार छिन गया है।वह रातों को सो नहीं पा रहा हैं। वह अपने जीवन और अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है,क्योंकि वह अपनी मातृभूमि छोड़ना नहीं चाह रहा है। आपको,हमको, हम सब को, बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ चट्टान की तरह खड़े रहना है।
     प्रदर्शन सभा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी,संत रामनयन दास जी,दिव्यसागर जी, लालजी दास जी, योगेश्वर नाथ जी, बलराम दास जी, दीनबंधु जी,रामप्रीत दास जी,महंथ राजकुमार गिरि जी ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर  भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक,पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, नपाप कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता राकेश जायसवाल, जिलामहामंत्री भाजपा संतोष दत्त राय,जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन आनंद,हिन्दू रक्षा समिति के सदस्य विजय कुमार शुक्ल,मुकेश त्रिपाठी, डॉ निगम मौर्य, रवि कीर्ति, देवेन्द्र सहित हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और हिन्दू समुदाय के लोग हिन्दू रक्षा समिति के समर्थन मौजूद रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ