प्रतापगढ़ डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़ संवाददाता गणेश राय 


प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की सम्पन्न हुई। बैठक में अगामी वृक्षारोपण 2026 हेतु प्रभागीय निदेशक द्वारा वृक्षारोपण तैयारी हेतु अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने समस्त विभागों से स्थल चयन अग्रिम मृदा कार्य की सूचना 7 कार्य दिवस के अन्दर प्रभागीय कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।


नदी में ठोस अपशिष्ट को बहने से रोकने के सम्बन्ध में ईओ नगर पालिका द्वारा बताया गया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट हेतु भूमि सहायक अभियन्ता उ0प्र0 जल निगम नगरीय प्रयागराज एवं राजस्व निरीक्षक नगर पालिका बेल्हा प्रतापगढ द्वारा संयुक्त रूप से रंजीतपुर चिलबिला में स्थित गाटा सं0-2814-1.352 हे0 का चिन्हित किया गया है। सहायक अभियन्ता उ0प्र0 जल निगम नगरीय प्रयागराज द्वारा भूमि का तकनीकी सर्वे कराकर डी0पी0आर0 तैयार कर जल्द प्रेषित कर दिया जायेगा। बैठक में डीएफओ द्वारा अवगत कराया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक जनपद में एक छोटी नदी का पुनरोद्धार किया जाना है जिस पर सीडीओ ने अवगत कराया गया कि जनपद प्रतापगढ़ में चमरौरा नदी का पुनरोद्धार हेतु चयन किया गया है जल्द सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर डीपीआर बनाया जायेगा।डीएम ने सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने एवं इससे होने वाले प्रदूषण एवं दुष्परिणाम को रोकने हेतु अधिशासी अधिकारी बेल्हा सदर प्रतापगढ़ (नोडल) को एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उचित कार्यवाही करने को निर्देशित किया। स्थानीय निकाय से जनित नगरीय जैव अपशिष्ट के अन्तिम निस्तारण हेतु पृथक्करण एकत्रण परिवहन आदि की सूचना को डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट को निर्देशित किया। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु मैरिज हाल, गेस्ट हाउस एवं प्रदूषणकारी वाहनों के रोकथाम एवं उनके विरूद्व की कार्यवाही हेतु पुलिस विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार बैठक में जिला गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आशुतोष गुप्ता सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ