हमारे प्राण'पेट'जीवन यानी आटा चावल दाल तेल चीनी दूध दही दवा पर लगा gst समाप्त कर दीजिए

9 am 7 फरवरी 2025  
'मा.वित्त मंत्री जी'

'जीएसटी क़ो तर्कसंगत बनाने का काम चल रहा है मंत्रीगण इस पर काम कर रहे हैं' 
                                                    वित्त मंत्री सीतारमण
जीवन पर जीएसटी' एवं निजी गाड़ियों पर टोल टैक्स तत्काल समाप्त करिए अन्यथा इसे किसी समय संसद पर तोडूंगा उसी प्रकार जैसे गांधी ने फिरंगियों का नमक कानून तोड़ा था

हम तो इतना ही मांग कर रहे हैं कि हमारे प्राण'पेट'जीवन यानी आटा चावल दाल तेल चीनी दूध दही दवा पर लगा gst समाप्त कर दीजिए।मंत्री लोग क्या काम कर रहे हैं? क्या हमारे पेट की आंतड़ी निकालने का तारिक तलाश रहे हैं? इतिहास के पन्ने में 'प्राण पर टैक्स' लगाने का प्रमाण है क्या?जीवन पर टैक्स क्यों लगाया? किसने लगाया? जब वन टाइम रोड टैक्स ले लिया गया फिर टोल टैक्स की डकैती क्यों? जब हमारी निजी गाड़ियों पर टोल टैक्स लगा दिया जाएगा तब कहीं आने जाने की स्वतंत्रता का हमारा मौलिक अधिकार कैसे महफूज रहेगा? हमारे पास टोल चुकाने के पैसे नहीं है मुश्किल से कर्ज उधार आदि से एक छोटी गाड़ी खरीदी.जब शिक्षा चिकित्सा रेल पर टैक्स लगेगा,ऊंची कीमतें कर दी जाएगी तो बताइए 5 किलो अनाज में जीवन जीने वाले 80 करोड़ कंगाल एवं 22 करोड़ कुपोषित जिनके पास फूटी कौड़ी नहीं है जीवन की ज़रूरतें कैसे जुटाएंगे?

जीवन'स्वतंत्रता'पर कर'एवं कीमतों'की समाप्ति के लिए कई सौ पत्र ज्ञापन भेजा दर्जनों सत्याग्रह किया परंतु आप लोग सुनते ही नहीं? मैं पुनःकहता हूं कि जब सदन पर पहुंचूंगा तब कर'एवं कीमतों'में वृद्धि के"आर्बिट्रेरी ऑर्डर्स'उसी प्रकार तोडूंगा जैसे गांधी ने फिरंगियों का नमक कानून तोड़ा आज मैं 'गोरखधाम' से दिल्ली आ रहा हूं परंतु संसद पर सत्याग्रह के लिए नहीं वरन'वर्ल्ड बुक फेयर'में जहां हमारी पुस्तकें रिसर्च इंडिया प्रेस'के स्टाल पर लगी है
मेरे जीवन की कड़ी सुरक्षा दी है

प्रति :- महामहिम राष्ट्रपति
           माननीय गृह मंत्री
          मा.भूतल परिवहन मंत्री
   श्रीमान डीसीपी दिल्ली डीजीपी उत्तर प्रदेश
 श्रीमान जिला अधिकारी एसएसपी गोरखपुर

संपूर्णानंद मल्ल           पूर्वांचल गांधी 
सत्यपथ थाना शाहपुर गोरखपुर
9415418263

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ