सेना के सम्मान में कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

सेना के सम्मान में कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा*

 *भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब: पी.एन पाठक* 

 *बारिश में ही निकले इस तिरंगा यात्रा में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़,दिखा गजब का उत्साह* 
 *कुशीनगर* 
कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक के नेतृत्व में गुरुवार को पहलगाम में हुए पाकिस्तान परस्त आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।इस तिरंगा यात्रा में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा श्री राम जानकी मठ स्थित शिविर कार्यालय से प्रारंभ होकर कसया मुख्य मार्ग होते हुए अमर शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी चौक पर संपन्न हुई।जहाँ पी एन पाठक सहित इन सभी के द्वारा शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान यात्रा में भारत माता की जय,भारतीय सेना जिंदाबाद, वंदे मातरम् समेत देशभक्ति के जयकारे गूंजते रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेता और युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी रही।
  विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है। दुनिया भर के सभी देशों ने भारतीय सेना के पराक्रम का लोहा माना है। ऐसे में भारतीय सेना का जितना सम्मान और प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। भारतीय सेना के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिनका मकसद सेना के शौर्य और पराक्रम की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है। 

हमारी सेना ने सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से पाकिस्तान के अंदर जाकर नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया।
नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि देश की सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाया। साथ ही देश की गरिमा के साथ हर उजड़े सिंदूर का बड़ा बदला पाकिस्तान में घुस कर नापाक आतंकियों को मार कर लिया। सेना के सम्मान मे तिरंगा यात्रा निकाली गई है। 
    इस कार्यक्रम के समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अपने साथ लाये तिरंगे झंडे को झुकने या गिरने न दें और संभव हो तो अपने घरों पर लगाएं।कार्यक्रम को पुर्व सांसद व पूर्व विधायक ने भी सम्बोधित किया।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, राजेश राव, किनरेश चौबे, अमरजीत कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह,जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, संतोष दत्त राय, उमेश सिंह, रविप्रकाश सिंह, डॉ टी एन राव, राजेश शुक्ला, अविनाश शुक्ला,संतोष सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल,अमिय गुप्ता,बिपुल दुबे,जिला मीडिया प्रभारी विश्व रंजन आनन्द, दिनेश कुमार जायसवाल,पूर्व  सभासद प्रमोद जायसवाल,विजय सिंह,मनोज सोनी, नीतीश यादव, प्रमोद राय,अजय शर्मा,छेदी शर्मा, दीपक शर्मा, रत्नेश श्रीवास्तव,सुनील कौशिक,सन्नी जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल,अमित मालवीय, आदित्य मिश्रा, राज पाठक, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, महामंत्री रूपम सिंह,नूतन दुबे,सभासद सूर्यनाथ यादव, प्रभुनाथ सिंह, मुन्ना शर्मा, सचिन पाठक, समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ