विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित है भाजपा सरकार -- पी.एन पाठक*
*कुशीनगर*
जनपद के कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के सोहसा मठिया जनता इंटर कॉलेज के समीप खजुरिया नहर शाखा पर 66 लाख रुपये की लागत से साढ़े पांच मीटर चौड़े पुल का निर्माण होगा। पुल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन और शिलान्यास कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक पी.एन पाठक ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में फ्लाईओवर, मेडिकल कॉलेज का निर्माण और सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। भाजपा सरकार गरीबों और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
विशिष्ट अतिथि कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित है। विधानसभा क्षेत्र में सड़क, कृषि विश्वविद्यालय समेत पात्र लोगों को आवास, पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पथप्रकाश समेत सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक गांवों में आरसीसी और सड़को का निर्माण कराया जा रहा है। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बी राम, सहायक अभियंता सुधीर कुमार और अवर अभियंता दीपक कुमार मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष टेकुआटार राजेश राव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ और कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अमरनाथ मद्धेशिया ने किया। इस दौरान संजय राव, उमेश राव, राणा प्रताप राव, धनंजय मणि त्रिपाठी, गोपेश्वर मिश्र,सुनील कौशिक, मंजीत सिंह, मिथिलेश राव, नरेंद्र गुप्ता समेत स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ