छठ घाटों का विधायक पी.एन पाठक ने DM,SP के साथ किया निरीक्षण

छठ घाटों का विधायक पी.एन पाठक ने DM,SP के साथ किया निरीक्षण

 *श्री राम जानकी मठ स्थित व अन्य छठ घाटों का विधायक ने डीएम एसपी के साथ किया निरीक्षण* 

- *विधानसभा क्षेत्र के समस्त छठ घाटों की साफ सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश* 

 *कसया/कुशीनगर* 
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर छठ घाटों का निरीक्षण शनिवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने डीएम कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर, एसपी कुशीनगर केशव कुमार के साथ किया।
कुशीनगर विधायक ने नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 13, रामजानकी नगर (श्री राम जानकी मठ कसया) स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। उसके उपरांत विधायक पी.एन पाठक ने क्षेत्र के अम्बेडकरनगर भरौली छठ घाट, वार्ड नंबर 3 संत गाडगेनगर नौकटोला स्थित खरदर छठ घाट, वार्ड नंबर 8 पंडित राजमंगल पांडेय नगर (प्रेमनगर) स्थित छठ घाट समेत घाटों का निरीक्षण किया।

   निरीक्षण के दौरान पी.एन पाठक ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और पथ प्रकाश की स्थिति समेत मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान नगरपालिका के अधिकारियों को व्यवस्थाओ को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
    कुशीनगर विधायक ने  विधानसभा क्षेत्र की समस्त छठ घाटों की साफ सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

   पी.एन पाठक ने कहा कि छठ महापर्व की पूजा के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पूजा व अर्घ्य देने छठ घाटों पर पहुंचती हैं। ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सभासद सूर्यनाथ यादव, उग्रसेन, राज पाठक, रजनीश तिवारी, अनिल प्रताप राव,राकेश यादव, अमित मालवीय, उमेश सिंह समेत लोग मौजूद रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ