*अटल जी के विकसित भारत के सपने को पूरी प्रतिबद्धता से साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : विजय दुबे*
*श्रधेय अटल जी ने जीवन भर ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ की देश की सेवा:दुर्गेश राय*
*अटल जी ने लोकतंत्र की मर्यादा, सुशासन व पारदर्शिता को बनाया राजनीति का आधार:पीएन पाठक*
*कुशीनगर*
पूर्व प्रधानमंत्री स्व0अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के आधार स्तंभ रहे हैं, उनकी नीति और कार्यशैली के,उनके राजनीतिक विरोधी भी मुरीद रहे हैं और उनका तारीफ भी करते हैं। अटल जी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित था तथा वे देशवासियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। दुनिया के विरोध का परवाह किए बगैर वाजपेई जी ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर देश को परमाणु सम्पन्न देश बनाया।
यह बातें सांसद विजय कुमार दुबे ने कसया के एक होटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कुशीनगर विधानसभा का अटल स्मृति सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि पहले आतंकवादी घटनाओं पर पड़ोसी देश का सिर्फ निंदा करते थे परन्तु अब उसी वीर सैनिकों तथा उसी संसाधन में हम आतंकवादीयो के घर में घुसकर मार रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विकसित भारत के सपने को पूरी प्रतिबद्धता के साथ साकार कर रहे हैं। अटलजी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्र निर्माण के कार्यों को प्रधानमंत्री मोदी नई ऊर्जा और नई गति के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने साहित्य, राजनीति, सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में अटल जी ने जो कीर्तिमान स्थापित किया वह अतुलनीय है।अटल जी ऐसे नेता थे जिनको पूरे देश में पक्ष और विपक्ष सभी के नेता पसंद करते हैं।अटल जी सदैव देशहित के विषय पर विपक्षी सरकार का भी समर्थन किया था।पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय के सपने को धरातल पर उतारने का कार्य किया। उनके विकास और सुशासन के मिशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि आज हम एक ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती मना रहे हैं जिन्होंने पूरे जीवन सत्य, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं थे, वे एक संवेदनशील कवि हृदय इंसान और दूरदर्शी राष्ट्रनेता थे, जिन्होंने भारत को नई दिशा दी।
कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि कहा कि अटल जी का देश के प्रति योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने लोकतंत्र की मर्यादा, सुशासन और पारदर्शिता को राजनीति का आधार बनाया। उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों ने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चाहे सड़क निर्माण हो, आधारभूत ढांचे का विकास हो या फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की पहचान हो हर क्षेत्र में अटल जी की सोच साफ दिखाई देती है।
सम्मेलन को पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह ने संबोधित किया।नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सबके प्रति आभार प्रकट किया। संचालन कार्यक्रम के संयोजक अनिल प्रताप राव ने किया।इस अवसर पर राधेश्याम गोंड,सन्तोष दत्त राय, अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल,दिवाकर मणि त्रिपाठी, विश्वरंजन कुमार आनन्द, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप सिंह, सिब्लू सिंह,चन्द्र प्रभा पाण्डेय,रूपम सिंह, सीता गुप्ता, सुधीर राव, अमित पाण्डेय,अशोक पाण्डेय, डॉ टीएन राव, अमिय कुमार, डॉ छेदी शर्मा, दिनेश कुमार जायसवाल, विनोद गुप्ता, अमरनाथ मद्धेशिया,आद्या प्रसाद पाण्डेय, अमरजीत कुशवाहा,किन्नरेश चौबे, बच्चा सिंह, राजेश राव,अजय शर्मा,रत्नेश श्रीवास्तव, प्रमोद जायसवाल,सुनील कौशिक सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ