*कुशीनगर*
सांसद खेल महोत्सव 2025 के अवसर पर दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रातः 11:00 बजे से स्टेडियम परिसर में खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमूह के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई थी।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की स्मृति में प्रतियोगिताओं का आयोजन भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म स्मृति के अवसर पर सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की फुटबॉल एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सांसद खेल महोत्सव में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार दूबे सांसद, कुशीनगर रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में दुर्गेश राय, जिलाध्यक्ष भाजपा, महेन्द्र सिंह तंवर, जिलाधिकारी, केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक, उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारत रत्न स्व० अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया। इसके पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सांसद खेल महोत्सव 2025 के प्रथम दिवस की फुटबॉल एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
फुटबॉल प्रतियोगिता के परिणाम
फुटबॉल प्रतियोगिता में जनपद की 05 विधानसभा क्षेत्रों से बालक एवं बालिका टीमों ने प्रतिभाग किया। सब-जूनियर बालक वर्ग (फाइनल) हाटा बनाम पड़रौना -पड़रौना 4-0 से विजयी। जूनियर बालक वर्ग (फाइनल) पड़रौना बनाम खड्डा -पड़रौना 4-0 से विजयी। सीनियर बालक वर्ग (फाइनल) पड़रौना बनाम खड्डा- पड़रौना 3-0 से विजयी। सब-जूनियर बालिका वर्ग (फाइनल) रामकोला बनाम पड़रौना- रामकोला 1-0 से विजयी।
जूनियर बालिका वर्ग (फाइनल) पड़रौना बनाम रामकोला रामकोला 1-0 से विजयी सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता (बालिका वर्ग)
30–33 कि.ग्रा. वर्ग अनामिका कुशवाहा (हाटा), वंदना कुशवाहा (पड़रौना), 30–35 कि.ग्रा. वर्ग में आकांक्षा कुशवाहा (हाटा), लक्ष्मी कुमारी(पड़रौना), 27–30 कि.ग्रा. वर्ग हर्षिता कुशवाहा (हाटा), सृष्टि चौहान (पड़रौना), 43–46 कि.ग्रा. वर्ग में तेजश्वनी गुप्ता (हाटा),साक्षी चौबे (कसया), प्रियंशी कुशवाहा (हाटा), 46–49 कि.ग्रा. वर्ग
मुस्कान प्रजापति (कसया), सपना कुशवाहा (हाटा), प्राची चौहान (हाटा)।
52–55 कि.ग्रा. वर्ग में कृति चौबे (कसया), नंदनी यादव (पड़रौना) प्रिया द्विवेदी(कसया),
सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता (बालक वर्ग), 27–30 कि.ग्रा. वर्ग जय साहनी (पड़रौना), रामेश्वर कुमार वर्मा (कसया), कृष्णा चौहान (पड़रौना), 30–35 कि.ग्रा. वर्ग
प्रतीक वर्मा (पड़रौना),अर्पित कुमार (हाटा)।
कार्यक्रम में वरुण राय, सूर्य प्रताप शुक्ला, आलोक चौबे, संतोष दूबे, जगदीश मिश्रा, चन्द्र प्रकाश, प्रमोद राय, राहुल श्रीवास्तव, सबलू दूबे, सागर पाण्डेय, आदित्य कुमार चन्द्र, राजेन्द्र सिंह राजू, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार यादव, पंकज तथा सुश्री दुर्गावती सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रवि कुमार निषाद, क्रीड़ाधिकारी, द्वारा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ