जहाँ इलाज नहीं इंसानियत बाँटी जाती है वहाँ नाम है डॉ. केपी गुप्ता

जहाँ इलाज नहीं इंसानियत बाँटी जाती है वहाँ नाम है डॉ. केपी गुप्ता

 शाहजहांपुर आज के दौर में जब ज़्यादातर लोग  फ़ीस पूछते हैं 
वहीं अर्नब हॉस्पिटल के संचालक डॉ. केपी गुप्ता हाल पूछते नज़र आते हैं 
तहसील परशुरामपुरी जलालाबाद में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने यही साबित कर दिया कि चिकित्सा अगर सही हाथों में हो  तो वह दवा से पहले भरोसा बन जाती है
350 से अधिक अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की निःशुल्क जांच  मुफ्त दवाओं का वितरण और हर चेहरे पर सुकून
यह आयोजन किसी औपचारिकता का हिस्सा नहीं बल्कि सेवा की भावना का जीवंत चित्र था  जिसकी सोच और प्रेरणा के केंद्र में डॉ. केपी गुप्ता रहे
शिविर का शुभारंभ माननीय न्यायाधीश श्री अभय प्रताप सिंह द्वारा किया गया
मौके पर एसडीएम, वीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे  जिन्होंने इस मानवीय पहल की खुले दिल से सराहना की
डॉ. केपी गुप्ता के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने यह संदेश साफ़ कर दिया कि
डॉक्टर वही नहीं जो बीमारी देखे
डॉक्टर वह है जो मरीज़ की चिंता समझे
यही वजह है कि आज डॉ. केपी गुप्ता सिर्फ एक नाम नहीं
बल्कि भरोसे, सम्मान और सेवा का चेहरा बन चुके हैं

शाहजहांपुर संवाददाता मुफीद खान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ