रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में जौनपुर रक्तदाता समूह के संस्थापक उत्कर्ष उपाध्याय ने प्रतापगढ़ आकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान के उपरांत निर्मल पांडेय द्वारा संस्थान का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्मल पांडेय ने कहा कि उत्कर्ष समाज के एक ऐसे रक्तदाता एवं सजग प्रहरी के रूप में है जो जरूरत पड़ने पर सूचना मिलते ही तत्काल जरूरतमंदों के लिए किसी भी प्रकार की सेवा हेतु सतत प्रयास करते हैं। ऐसे में इनके लिए जो भी धन्यवाद ज्ञापित किया जाए वह कम है इसी क्रम में टीवी सप्रू हॉस्पिटल प्रयागराज में तैनात डॉ. पंकज कुमार की सूचना पर स्वरूप रानी हॉस्पिटल प्रयागराज में भर्ती मरीज राजकुमार गोस्वामी निवासी सिविल लाइंस प्रयागराज जिनका ऑपरेशन होना है उनके उपचार हेतु एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त आन्हा चैरिटेबल ब्लड सेंटर

प्रयागराज के रक्त केंद्र द्वारा संस्थान का रक्तदाता कार्ड देकर उपलब्ध करवाया गया। मरीज के परिजन आशीष जी जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक हैं उनके द्वारा संस्थान एवं डॉ. पंकज कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया गया इसी क्रम में आन्हा चैरिटेबल ब्लड सेंटर प्रयागराज में तैनात लैब टेक्नीशियन मयंक मिश्रा की सूचना पर दीक्षा हॉस्पिटल हनुमानगंज प्रयागराज में भर्ती मरीज वैजयंती देवी जिनका कूल्हे का ऑपरेशन होना है रक्तदाता के अभाव में सूचना मिलते ही दो यूनिट रक्त आन्हा चैरिटेबल ब्लड सेंटर प्रयागराज के रक्तकेंद्र द्वारा उपलब्ध करवाया गया। परिजनों ने आभार व्यक्त किया।इसी क्रम में संस्थान के रक्तदाता वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सिंह एवं विजय शुक्ला की सम्मिलित सूचना पर बाबू कल्याण सिंह कैंसर हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती मरीज सुनील उम्र 48 वर्ष निवासी कुमार पैलेस के बगल सदर चौराहा प्रतापगढ़ जो कैंसर पीड़ित मरीज हैं, रक्तदाता के अभाव में एक यूनिट ब्लड संस्थान में नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाता राहुल शुक्ला द्वारा लखनऊ जाकर रक्तदान किया गया। संस्थाध्यक्ष ने रक्तदाता राहुल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनके द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इसी क्रम में अयोध्या में तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर दिलीप दुबे की सूचना पर जौनपुर के सरस्वती हार्ट केयर अस्पताल में भर्ती मरीज धर्मा देवी उम्र 74 वर्ष निवासी सलारपुर मडियाहू जौनपुर जो सीवियर एनीमिक है उनके उपचार हेतु सूचना मिलते ही दो यूनिट बी पॉजिटिव रक्त श्रीराम चैरिटेबल ब्लड सेंटर मछलीशहर जौनपुर के रक्तकेंद्र द्वारा उपलब्ध करवाया गया। परिजनों ने संस्थान एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में ऑल इंडिया मोटीवेटर ग्रुप की सदस्य काजल सिक्का की सूचना पर कनक हॉस्पिटल बारा प्रयागराज में भर्ती मरीज शीला देवी उम्र 32 वर्ष निवासी बारा प्रयागराज जो सीवियर एनीमिक है उनके उपचार हेतु एक यूनिट रक्त आन्हा चैरिटेबल ब्लड सेंटर प्रयागराज के रक्त केंद्र द्वारा उपलब्ध करवाया गया। परिजनों ने आभार व्यक्त किया।
आज के इस मौके पर निर्मल पांडेय, मयंक मिश्रा,डॉ.निकुंज अग्रवाल, डॉ पंकज कुमार, उत्कर्ष उपाध्याय, अमित सिंह, मनुराधा राहुल शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ